‘सहारनपुर की बेटी’ बनीं सपा प्रदेश सचिव रूही अंजुम, 2027 चुनाव में महिला चेहरा बनाने की उठी मांग

‘सहारनपुर

सहारनपुर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम को सहारनपुर में महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिले की महिला किसानों, गृहणियों और कामकाजी महिलाओं का एक बड़ा वर्ग उन्हें अपनी बेटी और बहन के रूप में देख रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम को सहारनपुर में महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिले की महिला किसानों, गृहणियों और कामकाजी महिलाओं का एक बड़ा वर्ग उन्हें अपनी बेटी और बहन के रूप में देख रहा है। महिलाओं का कहना है कि रूही अंजुम लगातार उनके हक की आवाज उठा रही हैं और सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहती हैं।

हर वर्ग की महिलाओं का मिल रहा साथ

स्थानीय महिलाओं के अनुसार, चाहे खेतों में धान रोपती महिला किसान हों या घर पर सिलाई-कढ़ाई करने वाली गृहणियां, रूही अंजुम हर जगह खुद पहुंचकर उनका दर्द सुनती हैं और समस्याओं का समाधान कराती हैं। महिलाओं ने विश्वास जताते हुए कहा, “इंशाल्लाह जब रूही अंजुम विधायक बनकर विधानसभा जाएंगी, तो वहां गरीबों और महिलाओं की आवाज और अधिक मजबूती से गूंजेगी।” कार्यकर्ताओं का मानना है कि वह केवल चुनावी नेता नहीं हैं, बल्कि पूरे 5 साल जनता के बीच सक्रिय रहती हैं।

2027 विधानसभा चुनाव के लिए उठी मांग

पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर जनपद से किसी महिला उम्मीदवार को मौका दिया जाए। महिला आरक्षण और भागीदारी की बात करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा, “अखिलेश यादव जी की आवाज और समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए जो महिला दिन-रात बिना किसी स्वार्थ के मेहनत कर रही है, वह रूही अंजुम हैं। पार्टी को ऐसे जमीनी और समर्पित चेहरे पर भरोसा जताना चाहिए।”

पद नहीं, समाज सेवा है मुख्य उद्देश्य

रूही अंजुम के करीबियों का कहना है कि उनका मकसद कोई पद या रसूख हासिल करना नहीं है। उनके पति का एक सफल और अच्छा व्यवसाय है, इसलिए उन्हें विधायक या सांसद बनने का कोई व्यक्तिगत लालच नहीं है। वह केवल समाज के वंचित और गरीब तबके की सेवा करना चाहती हैं।

सहारनपुर की हर विधानसभा में जाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने में रूही अंजुम की भूमिका को स्थानीय स्तर पर बेहद अहम माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.