गदियाना में सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी: दो साल से नहीं हुई सफाई, स्वच्छ भारत मिशन के दावों की खुली पोल

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरीजनपद के बिजुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत छेरासी के मजरा गदियाना में स्वच्छ भारत मिशन के बड़े-बड़े दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरीजनपद के बिजुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत छेरासी के मजरा गदियाना में स्वच्छ भारत मिशन के बड़े-बड़े दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां पिछले लंबे समय से नालियां पूरी तरह चोक हैं, जिसके कारण नालियों का गंदा और बदबूदार पानी मुख्य सड़कों पर बह रहा है। इस नारकीय स्थिति से स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दो साल से नहीं हुई सफाई, बीमारियों का बढ़ा खतरा

स्थानीय निवासी गुड्डू, मेराज और सूफियान ने रोष जताते हुए बताया कि पिछले लगभग दो वर्षों से गांव में नालियों की सफाई का कोई कार्य नहीं हुआ है। कूड़े-कचरे और प्लास्टिक से पूरी तरह पट चुकी इन नालियों का गंदा पानी अब लोगों के घरों के सामने और रास्तों पर फैल गया है, जिससे ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। चारों ओर फैली इस भयंकर गंदगी और सड़ांध के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है।

एक कर्मचारी के भरोसे पूरा गांव: प्रधान

इस गंभीर समस्या के संबंध में जब ग्राम प्रधान राजवीर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने अपनी लाचारी जताते हुए बताया कि पूरी पंचायत में केवल एक ही सफाई कर्मचारी तैनात है। इतने बड़े क्षेत्र की साफ-सफाई अकेले एक कर्मचारी के भरोसे कर पाना संभव नहीं है।

वहीं, ग्राम सचिव गिरीश कुमार ने माना कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही अतिरिक्त व्यवस्था कर गांव में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा।

प्रशासन से तत्काल गुहार

मजरा गदियाना के आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि कागजी दावों से इतर धरातल पर जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और जल निकासी की उचित स्थाई व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें इस नरक और बीमारियों के साये से मुक्ति मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.