बुलंदशहर
आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। परीक्षा के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाते हुए देर रविवार शाम को एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन के आसपास और तमाम सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
संदिग्धों और वाहनों की हुई सघन तलाशी; एएसपी सिटी ने जनता से किया सीधा संवाद, अफवाहों से बचने की अपील
चप्पे-चप्पे पर पहरा: यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि
पुलिस से प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, गैर-जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों और आम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर है। शनिवार को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, उनके सामानों और वाहनों की गहनता से जांच की गई।
एएसपी सिटी ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और यातायात प्रहरियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
सतर्कता निर्देश: बस अड्डों और सार्वजनिक परिवहन (टैक्सी, ऑटो व ट्रेनों) में परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा का माहौल बना रहे, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
संदिग्धों पर नजर: परीक्षा में सेंधमारी करने वाले किसी भी संदिग्ध या दलाल प्रवृत्ति के तत्व पर तुरंत कानूनी शिकंजा कसा जाए।
अफवाहों पर ध्यान न दें, संदिग्ध गतिविधि की तुरंत दें सूचना
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सार्वजनिक स्थलों पर दुकानदारों, यात्रियों और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक और सुझाव भी लिए। उन्होंने आम जनमानस और परीक्षार्थियों से विशेष अपील करते हुए कहा:
आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। यदि कोई भी व्यक्ति परीक्षा का झांसा देकर ठगी करने का प्रयास करे या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस तंत्र ऐसे तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अभियान में मुस्तैद रहे ये आला अधिकारी
सुरक्षा व्यवस्था को परखने और कानून का राज कायम रखने के लिए निकले इस महा-अभियान में एएसपी सिटी के साथ मुख्य रूप से प्रखर पाण्डेय (क्षेत्राधिकारी नगर) शशांक श्रीवास्तव (क्षेत्राधिकारी यातायात) रविरतन सिंह (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली देहात) राजपाल सिंह तोमर (प्रभारी निरीक्षक, यातायात) अधिकारी बल सहित मौजूद रहे।
नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/ogYZxoWL8Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026













