बुलंदशहर: ककोड़ में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से शातिर बदमाश गिरफ्तार, अमित जाट गैंग से कनेक्शन खुला

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों और संगठित गैंग्स के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस को रविवार की देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों और संगठित गैंग्स के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस को रविवार की देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।थाना ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में हसनपुर लडौकी बम्बे के पास हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार, 07/08 जून की रात चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट अपाचे मोटरसाइकिल सवार युवक को रोकने का इशारा किया गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान ग्राम धनौरा , थाना ककोड़ निवासी कुलदीप पुत्र जयन्ती प्रसाद के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने 01 पिस्टल, 04 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट अपाचे मोटरसाइकिल और 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पूछताछ में कुलदीप ने कबूल किया कि उसने 15.05.2026 को थाना ककोड़ क्षेत्र में जितेन्द्र उर्फ जीत पर फायरिंग अमित जाट गैंग के इशारे पर कराई थी। इस संबंध में थाना ककोड़ पर मु0अ0सं0-171/2026 धारा 109(1)/61(2) बीएनएस पहले से दर्ज है। कुलदीप के खिलाफ थाना ककोड़ में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थाना ककोड़: प्रभारी निरीक्षक सरजेश कुमार, उ0नि0 अंकित कुमार, उ0नि0 विजेन्द्र सिंह, उ0नि0 रविन्द्र सिंह, है0का0 चन्द्रवीर, का0 मोहित, का0 तेज प्रताप।
स्वाट टीम: प्रभारी संदीप कुमार, है0का0 कपिल नैन, है0का0 प्रदीप कुमार, है0का0 निकुंज यादव, है0का0 मौ0 आरिफ, का0 रोहित कुमार, का0 नरेन्द्र कुमार, का0 सचिन चौहान, का0 श्याम सुंदर, का0 अमित कुमार, है0का0 चालक जेल सिंह।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.