मिशन शक्ति केंद्र की पहल: काउंसलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, साथ रहने को हुए राजी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना चोला स्थित मिशन शक्ति केंद्र में शनिवार को एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया। केंद्र की टीम ने आपसी सूझबूझ और काउंसलिंग के जरिए पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना चोला स्थित मिशन शक्ति केंद्र में शनिवार को एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया। केंद्र की टीम ने आपसी सूझबूझ और काउंसलिंग के जरिए पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के पिलहर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नजरपुर निवासी बाबूराम पुत्र मेकूलाल का अपनी पत्नी रेखा (निवासी ग्राम नवादा, थाना चोला, बुलंदशहर) और ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। इस संबंध में बाबूराम ने चोला थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से हुआ समझौता

मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और 7 जून 2026 को उनकी विस्तृत काउंसलिंग कराई गई। दोनों पक्षों की शिकायतों और विचारों को सुनने के बाद, केंद्र के सदस्यों ने उन्हें समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह-समझौता करा दिया। दोनों पक्ष अपनी पुरानी कड़वाहट भूलकर साथ रहने को तैयार हो गए।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद, धैर्य और समझदारी से ही संभव है। मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच की गलतफहमियों को दूर कर समझौता कराया गया है। साथ ही उन्हें भविष्य में परिवार के भीतर प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास बनाए रखते हुए मिल-जुलकर रहने की सलाह दी गई है।

सफल समझौते के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस की इस पहल पर संतोष व्यक्त किया। पति-पत्नी ने भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद न करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जीवनयापन करने का लिखित आश्वासन भी दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.