अनूपशहर: समाधान दिवस में बड़ा एक्शन; असेसमेंट के बदले ₹5000 रिश्वत मांगने पर नगर पालिका के संपत्ति बाबू को SDM का नोटिस

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में भ्रष्टाचार और आम जनता के उत्पीड़न के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रुख आज शनिवार को अनूपशहर तहसील में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में साफ देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

बुलंदशहर जनपद में भ्रष्टाचार और आम जनता के उत्पीड़न के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रुख आज शनिवार को अनूपशहर तहसील में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में साफ देखने को मिला। नगर पालिका परिषद अनूपशहर में तैनात संपत्ति बाबू (क्लर्क) पर एक व्यापारी/फरियादी से असेसमेंट बनाने के एवज में ₹5000 की रिश्वत मांगने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगा है। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने त्वरित कार्रवाई की है। एसडीएम ने आरोपी संपत्ति बाबू को नोटिस जारी कर कड़े रुख के साथ तलब किया है।

क्रासर: मोहित कुमार गर्ग ने शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार; विरोध करने पर ऑफिस से भगाने और धमकी देने का आरोप
₹5000 रिश्वत न देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

प्राप्त विवरण के अनुसार, अनूपशहर नगर के निवासी मोहित कुमार गर्ग (पुत्र विकास कुमार गर्ग) शनिवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम प्रियंका गोयल को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए नगर पालिका के भ्रष्टाचार की पोल खोली।

फरियादी मोहित गर्ग ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि

वह अपने भवन/प्रतिष्ठान का असेसमेंट (मूल्यांकन) बनवाने के लिए नगर पालिका परिषद अनूपशहर के कार्यालय गए थे। वहां तैनात संपत्ति बाबू भरत शर्मा ने काम करने के बदले सीधे ₹5000 की रिश्वत की मांग की।

अभद्रता और धमकी: जब प्रार्थी मोहित गर्ग ने भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए रिश्वत देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी बाबू भरत शर्मा आपा खो बैठे। आरोप है कि बाबू ने मोहित गर्ग के साथ सरेआम गाली-गलौज की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बदतमीजी करते हुए अपने दफ्तर से जबरन बाहर भगा दिया।

एसडीएम प्रियंका गोयल का कड़ा रुख, 8 जून को कार्यालय में किया तलब

समाधान दिवस के मंच पर जैसे ही यह गंभीर मामला उप जिलाधिकारी के सामने आया, प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया। शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए एसडीएम प्रियंका गोयल ने बिना वक्त गंवाए त्वरित विधिक व दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।

एसडीएम ने आरोपी संपत्ति बाबू भरत शर्मा के खिलाफ तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के जरिए आरोपी क्लर्क को आगामी दिनांक 8 जून 2026 को सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ एसडीएम कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का आधिकारिक रुख

जनता को परेशान करने वाले और रिश्वतखोरी में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित की शिकायत पर प्रथम दृष्टया नोटिस जारी कर संपत्ति बाबू से जवाब मांगा गया है। सोमवार  को उनके स्पष्टीकरण और मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ निलंबन सहित कठोर विभागीय व विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.