नरौरा गंगा घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा के लिए दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी सावन मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने डिबाई क्षेत्र स्थित नरौरा गंगा घाट का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी सावन मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने डिबाई क्षेत्र स्थित नरौरा गंगा घाट का औचक निरीक्षण किया। नरौरा घाट स्थानीय व अन्य जनपदों के शिवभक्त कांवड़ियों के जल भरने का प्रमुख केंद्र है।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था समय रहते पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही गंगा स्नान के दौरान सम्भावित हादसों को रोकने के लिए गोताखोरों और नावों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भारी संख्या में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां चाक-चौबंद की जा रही हैं। इस दौरान एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसडीएम मनीष कुमार, सीओ मधुप सिंह, थाना प्रभारी रामवीर सिंह और नगर पंचायत प्रतिनिधि किताब सिंह यादव सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान