लखीमपुर खीरी: ठेकेदार पर मजदूरों का 4 लाख रुपये हड़पने और जेसीबी से कुचलने की धमकी देने का आरोप, पुलिस में शिकायत

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ क्षेत्र में एक ठेकेदार की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ क्षेत्र में एक ठेकेदार की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूरों ने आरोप लगाया है कि टहारा से रायपुर तक सड़क निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार दुर्गेश ने लगभग 25 मजदूरों की 4 लाख रुपये की बकाया मजदूरी देने से साफ इनकार कर दिया है। मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगा है।

मजदूरी मांगने पर जेसीबी से रौंदने की धमकी

पीड़ित मजदूरों द्वारा थाना पढ़ुआ में दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, लगभग 25 मजदूरों ने सड़क निर्माण में मजदूरी की थी, जिसका करीब 4 लाख रुपये बकाया है। जब मजदूरों ने पैसे मांगे तो ठेकेदार ने उनका फोन काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार दुर्गेश ने मजदूरों को झूठे मुकदमे में फंसाने, गंदी-गंदी गालियां देने और जेसीबी मशीन के नीचे रौंदने तक की गंभीर धमकी दी है।

मजदूरों ने जेसीबी पुलिस के हवाले की

ठेकेदार की दबंगई से परेशान होकर मजदूरों ने काम में लग रही जेसीबी (वाहन संख्या UP 43 AT 2506) को रुकवाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि वे बेहद गरीब परिवार से हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मेहनत की कमाई नहीं दिलाई गई, तो वे भुखमरी की कगार पर आकर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे।

थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार

पीड़ियों ने थाना पढ़ुआ के प्रभारी मोहित पुंडीर को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और बकाया मजदूरी दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मजदूरों ने थाना प्रभारी पर भरोसा जताते हुए मांग की है कि जब तक उनकी मजदूरी का पाई-पाई भुगतान नहीं हो जाता, तब तक जेसीबी को न छोड़ा जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।मजदूरों द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों के संदर्भ में संबंधित ठेकेदार का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.