कोबरा के डसने से 10 वर्षीय मासूम सपना की मौत, गांव में पसरा मातम; रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोदना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां जहरीले कोबरा के काटने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोदना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां जहरीले कोबरा के काटने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोदना निवासी सपना गौड़ (10 वर्ष) अपने घर पर थी, तभी अचानक घर में छिपे एक विषैले कोबरा सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई, वे आनन-फानन में मासूम को सीएचसी निचलौल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सपना ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर ठूठीबारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हल्का लेखपाल प्रवीण पासवान ने भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

सांप पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

हादसे के बाद ग्रामीणों में सांप को लेकर भारी दहशत थी। सूचना पर पहुंची साहनी रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घर में छिपे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान