धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा नेताओं ने बांटी मिठाई, अभिषेक टिंकू बोले यह छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि यह इस्तीफा देश के युवाओं और छात्रों के लंबे व कड़े संघर्ष की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने युवाओं के हक में आवाज उठाने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और सांसद इकरा हसन का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नेताओं ने सड़क से लेकर सदन तक छात्रों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी।

वहीं, जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि देश का युवा हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहा है और यह इस्तीफा काफी समय पहले ही हो जाना चाहिए था। इस जश्न के दौरान सरदार जोगिंदर सिंह, शुभम वर्मा, हनी चौधरी, फरहान अहमद, सरफराज, रवि यादव, मांगे राम और गोरी राजपुर समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान