महराजगंज: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश; लापरवाही पर घुघुली, परतावल, नौतनवा समेत कई अफसरों को स्पष्टीकरण जारी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आज शनिवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आज शनिवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कम प्रगति पर अफसरों पर गिरी गाज, मांगा स्पष्टीकरण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूहों के गठन में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर सहायक विकास अधिकारी घुघुली एवं परतावल को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। दोनों बीडीओ को 1 सप्ताह के भीतर लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी गई।नामांकन अभियान की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी (नौतनवा, निचलौल, लक्ष्मीपुर एवं बृजमनगंज) को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु व जिलाधिकारी के प्रमुख निर्देश:

1. वीबी-जी-राम (VB-G-RAM) योजना व खेल बुनियादी ढांचा

गत वर्ष की तुलना में अधिक मानव दिवस सृजित किए जाएं।

चिन्हित खेल मैदानों पर तुरंत कार्य शुरू कराया जाए तथा प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक मिनी स्टेडियम के लिए भूमि चिन्हित की जाए।

बिना बाउंड्री वाले स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में 1 सप्ताह के अंदर चारदीवारी निर्माण शुरू हो।

जिले के 331 विद्यालयों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।

2. पंचायती राज एवं गो-संरक्षण

ग्राम पंचायतों के ई-रिक्शा और आरआरसी (RRC) के प्रभावी संचालन का सत्यापन हो।

जीपीडीपी (GPDP) में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, डिजिटल साक्षरता और आजीविका की गतिविधियों को जोड़ा जाए।

सरकारी भूमि वाली गौशालाओं में हरे चारे की बुवाई हो तथा सभी गौशालाओं को NGOs से जोड़कर बेहतर प्रबंधन किया जाए। पशु चिकित्साधिकारी नियमित निरीक्षण करें।

3. जल जीवन मिशन

अधूरी पेयजल परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने पर संबंधित BDO स्वयं भौतिक सत्यापन करेंगे।

पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश।

4. अन्य फ्लैगशिप योजनाएं व आकांक्षात्मक ब्लॉक

फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड और जीरो पॉवर्टी अभियान को विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।

आकांक्षात्मक विकास खंडों के BDO साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर उसकी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रेषित करें।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (DRDA), मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO), मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO), जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता (जल निगम) तथा समस्त BDO, BEO एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.