बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद मै जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सिकंदराबाद तहसील सभागार में शनिवार 06 जून को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद मै जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सिकंदराबाद तहसील सभागार में शनिवार 06 जून को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर एसडीएम दीपक पाल ने की।
समाधान दिवस के दरबार में फरियादियों की भीड़ देखी गई। मंच पर तहसीलदार राकेश कुमार, ब्लॉक अधिकारी विवेक कुमार और नायब तहसीलदार अंकित सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को मौके पर आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम दीपक पाल ने बताया कि आज कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन और बिजली संबंधी मामले शामिल थे। प्रशासन की तत्परता से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके गाँव और तहसील स्तर पर ही करना है, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026















