बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में भारतीय जनता पार्टी बिरौली मंडल की मासिक बैठक आगामी 7 जून 2026, रविवार को खनोदा में आयोजित की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय जनता पार्टी बिरौली मंडल की मासिक बैठक आगामी 7 जून 2026, रविवार को खनोदा में आयोजित की जाएगी। मंडल अध्यक्ष रामपाल सूर्यवंशी खालौर और जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक में भाग लेने की अपील की है।
मंडल महामंत्री ऋषिपाल सिंह राघव के आवास पर शाम 4 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
भाजपा ने मंडल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी, बूथ अध्यक्षों और मंडल कार्यकारिणी सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













