महराजगंज
श्यामदेउरवा/महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के नटवा जंगल टोला गुलबहवा गांव में जमीन पर पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्यामदेउरवा/महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के नटवा जंगल टोला गुलबहवा गांव में जमीन पर पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नटवा जंगल टोला गुलबहवा निवासी संजीव कुमार पुत्र कैलाश प्रसाद ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग पिलर जोड़ रहे थे।
विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामसजन, रामाकांत, दीनानाथ, ईश्वरचंद, अनिरुद्ध, नीरज, सुमित्रा, कविता तथा दो रीना समेत कुल 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 166/2026 धारा 191(2), 115(2), 351(3) व 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













