खेत का पोल उखाड़ने, मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम कतरारी में खेत का पोल उखाड़कर फेंकने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम कतरारी में खेत का पोल उखाड़कर फेंकने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कतरारी निवासी राजेश्वरी पत्नी दुर्गविजय यादव ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही दुर्गेश पुत्र रामानंद एवं संगीता पत्नी दुर्गेश ने उनके खेत का पोल उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने और कारण पूछने पर दोनों आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
दी गई तहरीर के आधार पर श्यामदेउरवा पुलिस ने आरोपी दुर्गेश एवं संगीता के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 167/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.