सहारनपुर
सहारनपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दुर्लभ दोमुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) दिखाकर औषधि और तंत्र-मंत्र के नाम पर भोले-भले लोगों को अपने झांसे में लेकर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बेहद शातिर अंतरराष्ट्रीय/अंतर्जनपदीय ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लग्जरी ऑडी कार, करीब पांच लाख रुपये नगद और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
क्रासर: दबनी कब्रिस्तान के पास से हुई गिरफ्तारी; मनोरंजन बैंक के नकली नोटों और सफेद कागज की गड्डियों से देता था भारी रकम का भ्रम
लग्जरी कार और नोट गिनने की मशीन देख पुलिस भी दंग
थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दबनी कब्रिस्तान वाले खड़ंजे पर पूजा एन्क्लेव के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ऑडी कार को रोककर जब तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर रखे सामान और बरामदगी को देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।
पुलिस ने मौके से शातिर अभियुक्त को दबोच लिया, जिसकी पहचान इस प्रकार हुई है
नाम: आस मोहम्मद (पुत्र मोहम्मद भोल्लर),निवासी: शिव धाम कॉलोनी, खताखेड़ी, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर।
शातिर ठग के कब्जे से बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध से अर्जित की गई और ठगी में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की है:
नगदी: 4 लाख 94 हजार रुपये (शुद्ध भारतीय करेंसी)।
वाहन: एक आलीशान सफेद रंग की ऑडी क्यू-3 (Audi Q3) कार।
उपकरण: 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक नोट गिनने की मशीन।
प्रतिबंधित वन्यजीव: 02 जीवित दुर्लभ दोमुंहे सांप।
फर्जी दस्तावेज: फर्जी पहचान पत्र (असली पहचान छुपाने के लिए तैयार किए गए)।
ठगी का सामान: भारी मात्रा में ‘चिल्ड्रन बैंक’ के मनोरंजन नोट और नोटों के आकार की सफेद कागज की गड्डियां।
खुलासा: इस तरह जाल में फंसाता था शिकार
पुलिस लाइंस में मामले का खुलासा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आस मोहम्मद ने कबूला कि वह और उसके साथी मिलकर एक संगठित गिरोह चलाते हैं। ये लोग तंत्र-मंत्र, गड़े धन को निकालने और गुप्त औषधि बनाने के नाम पर दुर्लभ दोमुंहे सांप को करोड़ों रुपये का बताकर लोगों को लालच देते थे।
सामने वाले वीआईपी क्लाइंट को प्रभावित करने और अपनी रईसी दिखाने के लिए वह ऑडी कार से चलता था। वह अपने बैग में मनोरंजन नोटों (नकली नोट) के ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर और सफेद कागज की गड्डियां सजाकर रखता था, जिससे सामने वाले को भ्रम हो सके कि करोड़ों रुपये का लेन-देन चल रहा है। पहचान छुपाने के लिए उसने फर्जी आईडी कार्ड भी तैयार कर रखे थे।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज, टीम को शाबाशी
थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में भारी मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बरामद किए गए दोनों दुर्लभ सांपों को वन विभाग की टीम को सौंपकर सुरक्षित प्राकृतिक वास में मुक्त कराया गया है।
इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी और उनकी पूरी पुलिस टीम की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों और इनके बैंक खातों को खंगालने में जुटी है।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













