बागापार
महराजगंज जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित दंडात्मक कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिन्दुरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित दंडात्मक कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिन्दुरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने १३ वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद हरकत में आई सिन्दुरिया पुलिस ने इस घिनौनी वारदात के महज २४ घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
क्रासर: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सिन्दुरिया पुलिस की जल्द कार्रवाई; जामा तलाशी में नगदी और मोबाइल बरामद
तहरीर मिलते ही दर्ज हुआ संगीन धाराओं में मुकदमा
प्राप्त विवरण के अनुसार, शुक्रवार 5 जून को एक महिला ने सिन्दुरिया थाने में उपस्थित होकर एक लिखित तहरीर दी थी। पीड़िता की मां का आरोप था कि उसकी १३ वर्षीय नाबालिग पुत्री को अकेला पाकर अभियुक्त ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म (गलत काम) किया।
मामले की संवेदनशीलता और पीड़िता की उम्र को देखते हुए पुलिस ने बिना वक्त गंवाए तत्काल सिन्दुरिया थाने में मु0अ0सं0126/2026 तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) [नाबालिग से दुष्कर्म] एवं 3/4(2) पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी थी।
सिन्दुरिया पुलिस ने घेराबंदी कर लक्ष्मीपुर एकडंगा से दबोचा
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सटीक लोकेशन के आधार पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
अभियुक्त की पहचान: इरफान अली (पुत्र साकीर अली)।
निवासी: ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज।
बरामदगी: गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने अभियुक्त की जामा तलाशी ली, तो उसके पास से ३१० रुपये नगद और वारदात के समय इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
बालिका सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों को लेकर शासन व उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देश हैं। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) कराने के साथ-साथ न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त इरफान अली को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













