महराजगंज
महराजगंज जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शनिवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ नगर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शनिवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ नगर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब आठ बजे हुए इस निरीक्षण में अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब अधीक्षक समेत 10 डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले।
सीएमओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, वार्ड, उपस्थिति पंजिका और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। निर्धारित समय पर कई जिम्मेदार चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में अधीक्षक अमित कुमार का नाम भी शामिल है।
निरीक्षण के बाद सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी परतावल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें लंबे समय से मिलती रही हैं, जिसके कारण मरीजों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सीएमओ की इस कार्रवाई से आमजन में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













