बुलंदशहर
बुलंदशहर प्रदेश में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर प्रदेश में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बुलंदशहर अंतरिक्ष जैन ने शनिवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

SP ग्रामीण सबसे पहले मुस्लिम इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने परीक्षा हॉल, अभ्यर्थियों के प्रवेश द्वार, तलाशी व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। इसके बाद वह गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि:
– परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए
– अभ्यर्थियों की गहन तलाशी कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी रोक सुनिश्चित की जाए
– यातायात व्यवस्था सुचारू रहे ताकि अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो
– परीक्षा की गोपनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए
SP ग्रामीण ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाएं तथा परीक्षा नियमों का पालन करें।
पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दें।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













