लोधी कृष्णा राष्ट्रवादी को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का बुलंदशहर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया

बुलंदशहर

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता लोधी कृष्णा राष्ट्रवादी को बुलंदशहर जनपद का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर लोधी कृष्णा राष्ट्रवादी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी, प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे।

उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब एवं भारतीय संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रधान भूपेंद्र लोधी जी, प्रदेश सचिव वीर सिंह गौतम जी तथा मेरठ मंडल प्रभारी सुरेंद्र राछौती जी ने लोधी कृष्णा राष्ट्रवादी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बुलंदशहर जनपद में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

लोधी कृष्णा राष्ट्रवादी ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और बहुजन समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.