बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग के राज्यमंत्री एवं बुलंदशहर के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर का जनपद बुलंदशहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग के राज्यमंत्री एवं बुलंदशहर के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर का जनपद बुलंदशहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस पर पहुंचते ही सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह संजय शर्मा विधायक अनुपशहर और जिला अध्यक्ष विकास चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर मंत्री जी का अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले के विकास कार्यों, संगठन विस्तार और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि मंत्री सुरेंद्र दिलेर के मार्गदर्शन में बुलंदशहर में विकास को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। कार्यकर्ताओं में मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा गया।
#UP पुलिस मे रिकॉर्ड तोड़ तबादले, 206 #डिप्टी #एसपी तबादले किए गए pic.twitter.com/SuGOUVENRR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2026













