महराजगंज
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महराजगंज जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महराजगंज जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपद के निचलौल सर्किल में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अनिरुद्ध कुमार का गैर-जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, जिले को एक नए और अनुभवी क्षेत्राधिकारी सौंपे गए हैं, जो जल्द ही महराजगंज पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक तबादले से स्थानीय पुलिसिंग और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सीओ अनिरुद्ध कुमार भेजे गए महोबा
प्राप्त विवरण के अनुसार, महराजगंज के निचलौल सर्किल में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात अनिरुद्ध कुमार का तबादला अब बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा जनपद के लिए कर दिया गया है। निचलौल क्षेत्र में तैनाती के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद रूटीन प्रक्रिया के तहत शासन स्तर से यह फेरबदल किया गया है।
प्रयागराज ANTF से आ रहे रविन्द्र कुमार सिंह होंगे नए सीओ
तबादला सूची के अनुसार, महराजगंज में रिक्त हुए क्षेत्राधिकारी के पद को भरने के लिए शासन ने एक तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रयागराज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात रहे रविन्द्र कुमार सिंह को महराजगंज का नया सीओ बनाकर भेजा गया है।
महराजगंज में पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल: सीओ निचलौल अनिरुद्ध कुमार का महोबा तबादला; रविन्द्र कुमार सिंह संभालेंगे कमान pic.twitter.com/fSzNROQqZC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2026













