सहारनपुर में मौसम का रेड अलर्ट: डीएम ने जारी की सख्त एडवाइजरी, घरों में रहने की अपील

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 3 जून 2026 को सहारनपुर में ‘रेड अलर्ट’ घोषित किए जाने के बाद जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जनहित में आवश्यक एडवाइजरी जारी की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 3 जून 2026 को सहारनपुर में ‘रेड अलर्ट’ घोषित किए जाने के बाद जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जनहित में आवश्यक एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने जिले में तीव्र आंधी-तूफान, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। एडवाइजरी के मुताबिक, 70 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। बड़े होर्डिंग्स, कमजोर दीवारों, साइनबोर्ड और पुराने पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखने और खुले मैदान या पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी गई है। ओलावृष्टि से बचाव के लिए सिर ढक कर रखें और मवेशियों को पक्के शेड में बांधें। जलभराव वाले रास्तों और गिरे हुए बिजली के तारों से दूरी बनाएं। आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0132-2723971 और 0132-2723344 जारी किए हैं। डीएम ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

 

Voice Of News 24