विद्युत संकट और स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सांसद डॉ. भोला सिंह को सौंपा शिकायती पत्र

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर परविंदर देसवाल ने बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह से मुलाकात कर उन्हें दो अलग-अलग शिकायती पत्र सौंपे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर परविंदर देसवाल ने बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह से मुलाकात कर उन्हें दो अलग-अलग शिकायती पत्र सौंपे। पहले पत्र में उन्होंने अहमदगढ़ विद्युत स्टेशन से जुड़ी ‘जंगलात लाइन’ की बदहाली का मुद्दा उठाया। देसवाल ने बताया कि पिछले पांच दिनों से किसानों को मात्र 2 से 3 घंटे बिजली मिल रही है। जर्जर तारों, टूटे क्रॉस आर्म और इंसुलेटर की जगह चप्पलों के इस्तेमाल के चलते हल्की हवा में भी पूरी रात का ब्रेकडाउन हो जाता है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।

दूसरे पत्र में पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अहमदगढ़ अस्पताल की बदहाली को उजागर किया गया। देसवाल ने आरोप लगाया कि पहासू CHC में मेडिकल कराने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। डिलीवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को खून और पानी की कमी का डर दिखाकर, कमीशनखोरी के चक्कर में जबरन प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया जाता है। वहीं, अहमदगढ़ अस्पताल की बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और वहां कोई एमबीबीएस डॉक्टर भी तैनात नहीं रहता।

सांसद डॉ. भोला सिंह ने इन सभी गंभीर जनसमस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया है।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.