अनूपशहर कार्तिक पूर्णिमा मेला: प्रशासन ने जारी की अपील, गंगा की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर मां गंगा के पावन तट पर बसे छोटी काशी अनूपशहर में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा की पवित्रता, स्वच्छता और स्वयं की सुरक्षा बनाए रखने की विशेष अपील की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर मां गंगा के पावन तट पर बसे छोटी काशी अनूपशहर में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा की पवित्रता, स्वच्छता और स्वयं की सुरक्षा बनाए रखने की विशेष अपील की है। प्रशासन की ओर से जारी संदेश में मेले में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए घाटों को स्वच्छ रखने तथा हादसों से बचाव के लिए 10 महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए हैं।

अपील में श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे मां गंगा की निर्मलता बनाए रखें तथा पूजा सामग्री, पुराने वस्त्र, खंडित तस्वीरें और मूर्तियां नदी में प्रवाहित न करें। सुरक्षा की दृष्टि से केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने और गहरे पानी में जाने से बचने की हिदायत दी गई है।

इसके अतिरिक्त, जल की बर्बादी रोकने, कूड़ा-कचरा सड़कों या नालियों में न फेंकने और सामुदायिक शौचालयों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने, समय से करों का भुगतान करने तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण कराकर नगर विकास में सहयोग करने का भी आह्वान किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.