महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और सीट बेल्ट न लगाने वाले चारपहिया वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई।
अभियान के दौरान कस्बे में खुले में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अंडा-मांस और चखने की दुकानों पर लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वालों को भी जांच के दायरे में लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कस्बे में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि खुले में शराब पीने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों में कुल सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















