कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र के सिंघहा गांव स्थित छितवनिया टोला के पास सोमवार रात करीब 8 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक करीब 40 फीट गहरी बड़ी गंडक नहर में जा गिरा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र के सिंघहा गांव स्थित छितवनिया टोला के पास सोमवार रात करीब 8 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक करीब 40 फीट गहरी बड़ी गंडक नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त नहर में पानी नहीं था, जिससे ट्रक सवार चालक और खलासी की जान बच गई। हालांकि, इस दुर्घटना में दोनों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे ट्रक सिंघहा गांव के छितवनिया टोला के समीप से गुजर रहा था, तभी अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सीधे 40 फीट गहरी बड़ी गंडक नहर में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए नहर में उतरकर घायल चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, यदि नहर में पानी होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। घायल चालक और खलासी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026



















