दिल्ली

दिल्ली सड़क सुरक्षा और नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को दिल्ली से यूपी हाईवे स्थित मसाला रेस्टोरेंट तक एक विशेष जागरूकता राइड का आयोजन किया गया। इस राइड में करीब 40 राइडर्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

दिल्ली सड़क सुरक्षा और नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को दिल्ली से यूपी हाईवे स्थित मसाला रेस्टोरेंट तक एक विशेष जागरूकता राइड का आयोजन किया गया। इस राइड में करीब 40 राइडर्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में इंडिपेंडेंट राइडर्स ग्रुप बिकर्नी ब्रिगेड, यामाहा ब्लू स्ट्रीक, दिल्लीाइट्स राइडर्स और रोड लेजेंड्स के सदस्य शामिल रहे।
राइड के दौरान प्रतिभागियों ने हेलमेट के अनिवार्य इस्तेमाल, यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित राइडिंग और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। राइडर्स ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और युवाओं को नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
आयोजन को सफल बनाने में राइडिंग ग्रुप की एडमिन रिया सिंह, राहुल धमीजा, अंकित, यश मेंदिरत्ता, मनीष सिंह और रीत का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी राइडर्स ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















