बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जुगसाना गेट के समीप शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में दंपति का चार वर्षीय बेटा चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जुगसाना गेट के समीप शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में दंपति का चार वर्षीय बेटा चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, संभल जनपद के ग्राम सिकंदरपुर खागी निवासी जगबीर (30) पुत्र देवकुदास अपनी पत्नी मधु (26) और चार साल के बेटे के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे 11 मिल पुलिस चौकी क्षेत्र के जुगसाना गेट के पास पहुंचे, किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में चार साल के मासूम को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















