महराजगंज

महराजगंज आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से भ्रमण कर वहां की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लें। साथ ही, संवेदनशील एवं कमजोर मतदाता क्षेत्रों को चिह्नित कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त, ईवीएम-वीवीपैट के संचालन, मॉक पोल की प्रक्रिया तथा मतदान दिवस पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों व अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया है। सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा निर्वाचन संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026



















