महराजगंज

महराजगंज ग्राम सभा परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित आठ दिवसीय पूर्वजी रामलीला में रविवार रात शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध, माया मृग और सीता हरण की लीला का सजीव मंचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज ग्राम सभा परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित आठ दिवसीय पूर्वजी रामलीला में रविवार रात शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध, माया मृग और सीता हरण की लीला का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने रामायण के इन प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।
मंचन के दौरान पंचवटी में श्रीराम और लक्ष्मण को देखकर मोहित हुई शूर्पणखा का विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर वह सीता पर हमला करने दौड़ती है, जिस पर लक्ष्मण उसकी नाक-कान काट लेते हैं। अपमानित शूर्पणखा के उकसाने पर खर-दूषण से युद्ध होता है और श्रीराम उनका वध कर देते हैं। इसके बाद क्रोधित रावण मामा मारीच को स्वर्ण मृग बनाकर पंचवटी भेजता है। मृग को पाने की इच्छा से श्रीराम उसके पीछे जाते हैं और मारीच की मायावी पुकार पर लक्ष्मण भी कुटिया से निकल जाते हैं, तभी साधु वेशधारी रावण सीता का हरण कर लेता है। सीता की व्याकुलता के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दिव्यांश पांडेय, प्रशासक योगेंद्र यादव, रमाकांत मिश्रा, प्रदीप, अभिषेक और भीमसेन वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















