जौनपुर

जौनपुर अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर घर लौट रहे पश्चिम बंगाल निवासी एक श्रद्धालु की चलती ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर घर लौट रहे पश्चिम बंगाल निवासी एक श्रद्धालु की चलती ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सोमवार को ट्रेन के शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जब अन्य यात्रियों और स्टाफ को घटना की जानकारी हुई, तो स्टेशन पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी शिव कुमार साव के रूप में हुई है। वे अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन करने के बाद ट्रेन से अपने गृह राज्य लौट रहे थे। सफर के दौरान बीच रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें ट्रेन से उतारकर तत्काल शाहगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, जिससे घर में कोहराम मच गया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आवश्यक जांच की जा रही है।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















