लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

जौनपुर

जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय में महान समाजवादी चिंतक एवं नेता लोकबंधु राजनारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय में महान समाजवादी चिंतक एवं नेता लोकबंधु राजनारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, निर्भीकता और जनपक्षधरता ने ही उन्हें ‘लोकबंधु’ की विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि राजनारायण जी ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया और कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, जिनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकबंधु के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिला महासचिव आरिफ हबीब के संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में हीरालाल विश्वकर्मा, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, दीपक विश्वकर्मा, अल्मास सिद्दीकी, जगदीश प्रसाद मौर्य, अजय मौर्य, कमालुद्दीन अंसारी, राजा नवाब, सोनी सेठ, शबीना बेगम, फहीम अली और नज्मे आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.