कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के परसौनी कला मिशन चौराहे के आगे पाठक आवास के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक निजी स्कूल बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के परसौनी कला मिशन चौराहे के आगे पाठक आवास के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक निजी स्कूल बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। हालांकि, बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी रुक गई और बस में सवार दो दर्जन से अधिक बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, यह बस सिधुआं क्षेत्र से बच्चों को लेकर पड़रौना स्थित ‘सृजन द गुरुकुल’ स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस परसौनी कला मिशन चौराहे से आगे पाठक आवास के पास पहुंची, अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया और वाहन अनियंत्रित होने लगा।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने घबराने के बजाय तत्परता दिखाई और सड़क किनारे लगे एक विद्युत पोल के सहारे बस को सटाकर रोक दिया। गनीमत रही कि पोल से टकराने के बाद बस वहीं थम गई, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में बच्चों को सुरक्षित दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026



















