औरैया
औरैया जनपद में अपराध एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सट्टे की पर्ची के जरिए जुआ खेलने और खिलाने वाले एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कड़े निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।
दुकान की टीन शेड के नीचे से हुई गिरफ्तारी
कोतवाली पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगवा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को पुलिस लाइन मोड़ से कानपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनी दुकानों के अंदर टीन शेड के नीचे से सट्टा पर्ची के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण विनीत कुमार राजपूत पुत्र- स्वर्गीय तेजराम मोहल्ला दयालपुर, थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया।
जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
मौके से की गई गिरफ्तारी और सट्टा पर्ची व अन्य सामग्रियों की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 347/2026, धारा 13 के तहत केस पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक व विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रामपुर: 4 साल जेल और 3 साल फरारी के बाद रामपुर लौटे पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खान, घर पहुंचते ही भावुक हुआ परिवारhttps://t.co/SwNAr2HHpf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























