रेड अलर्ट: यूपी के 8 जिलों में 3 घंटे में आंधी-तूफान, ओले और तेज बारिश का खतरा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सचेत ऐप से जारी अलर्ट के अनुसार अगले 3 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का रुख अचानक बिगड़ने वाला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सचेत ऐप से जारी अलर्ट के अनुसार अगले 3 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का रुख अचानक बिगड़ने वाला है।

मौसम विभाग ने अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और मेरठ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज़ आंधी-तूफान आने की प्रबल संभावना है। हवा की गति 60 से 80 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इसके साथ ही मध्यम से तेज बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी होने की आशंका जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें, और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे फसल और मवेशियों को ओलों से बचाने के इंतजाम करें।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.