बुलंदशहर
बुलंदशहर जिले की ककोड थाना पुलिस ने जानलेवा हमले (फायरिंग) की घटना में शामिल एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले की ककोड थाना पुलिस ने जानलेवा हमले (फायरिंग) की घटना में शामिल एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध असलहा तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
बाइक सवार बदमाशों ने की थी जानलेवा फायरिंग
मामला बीते 15 मई 2026 का है, जब ग्राम धनौरा निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र धर्मपाल सिंह) ने ककोड थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल ककोड थाने में मुकदमा अपराध संख्या (मुअसं) 171/26, धारा 109(1)/61(2) बीएनएस (BNS) के तहत केस पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू की थी।
ईंट भट्टे के पास से घेराबंदी कर दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार (30 मई 2026) को ककोड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने झांझर रोड स्थित ईंट भट्टे के पास घेराबंदी कर घटना में संलिप्त प्रकाश में आए अभियुक्त भूरा उर्फ करन प्रताप कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
शस्त्र बरामदगी के संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ककोड थाने में एक और मामला मुअसं-188/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) के तहत दर्ज किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास
नाम व पता: भूरा उर्फ करन प्रताप कौशिक (पुत्र रमेश), निवासी ग्राम धनौरा, थाना ककोड, जनपद बुलंदशहर।
आपराधिक इतिहास:
मुअसं-171/26 धारा 109(1)/61(2) बीएनएस (जानलेवा हमले का मुख्य मामला)
मुअसं-188/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम (अवैध हथियार बरामदगी)
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
शातिर अपराधी को दबोचने वाली टीम में मुख्य रूप से ककोड थाना प्रभारी निरीक्षक सरजेश कुमार, निरीक्षक हेम सिंह सैनी, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और कांस्टेबल तेजप्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026












