बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूरिया कालाबाजारी में लिप्त आरोपी गुड्डू पर कसी NSA, जेल में तामील हुआ नोटिस

बुलंदशहर

बुलन्दशहर, 30 मई 2026 – यूरिया की कालाबाजारी करने वाले आरोपी रामेन्द्र उर्फ गुड्डू के खिलाफ बुलन्दशहर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद में  यूरिया की कालाबाजारी करने वाले आरोपी रामेन्द्र उर्फ गुड्डू के खिलाफ बुलन्दशहर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की है। थाना अनूपशहर पुलिस ने 29 मई  को जिला कारागार में निरुद्ध गुड्डू को NSA का नोटिस तामील कराया।

पुलिस के अनुसार, 11 मई  को जिला कृषि अधिकारी/अधिसूचित प्राधिकारी, जिला कृषि अधिकारी बुलन्दशहर ने थाना अनूपशहर पर तहरीर दी थी कि कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे यूरिया से भरे 03 ट्रक बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना अनूपशहर पर मु0अ0सं0- 206/2026, धारा 318(4)/ 61(2)/ 338/ 340(2)/ 336(3)/ 112/ 316(5) व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस मामले में नामित आरोपी रामेन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम बागडपुर, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर सहित कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रामेन्द्र उर्फ गुड्डू को 13 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह वर्तमान में जिला कारागार बुलन्दशहर में निरुद्ध है और जेल से बाहर आने के लिए माननीय न्यायालय से जमानत का प्रयास कर रहा था। इसी को देखते हुए थाना अनूपशहर पुलिस ने 29 मई 2026 को आरोपी के विरुद्ध NSA की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में NSA का नोटिस तामील कराया।

पुलिस ने यह भी बताया कि उक्त अभियोग में 23 मई  को ही आरोपी मो0 हारून के विरुद्ध भी NSA की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

आरोपी का नाम-पता

रामेन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम बागडपुर, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर।

आपराधिक इतिहास

आरोपी रामेन्द्र उर्फ गुड्डू पर थाना अनूपशहर, जनपद बुलन्दशहर में मु0अ0सं0-206/2026, धारा 318(4)/ 61(2)/ 338/ 340(2)/ 336(3)/ 112/ 316(5) व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.