बलिया
बलिया जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदुवा इलाके में स्थित शराब की दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग अब और तेज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदुवा इलाके में स्थित शराब की दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग अब और तेज हो गई है। इस मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने आज जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि शराब की दुकान को आबादी और धार्मिक/शैक्षणिक स्थल से दूर भेजने के लिए स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन पिछले 25 दिनों से लगातार जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से जनता में भारी आक्रोश है।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों का कहना है कि बेदुवा इलाके में खुली इस शराब की दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल पूरी तरह खराब हो रहा है, जिससे महिलाओं, बच्चियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि यदि इस बार भी जिला प्रशासन ने उनकी जायज मांग पर कोई उचित और जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र रूप देंगे। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने की दशा में वे सामूहिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
कलेक्ट्रेट परिसर में जुटी भारी भीड़
शराब की दुकान हटाने की मुहिम के तहत आज जिलाधिकारी कार्यालय पर अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस दुकान को यहां से हटवाकर ही दम लेंगे और उनका यह लोकतांत्रिक धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक दुकान का स्थानांतरण नहीं हो जाता।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026













