लखनऊ
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए एक बेहद गंभीर और खतरनाक मौसम चेतावनी जारी की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए एक बेहद गंभीर और खतरनाक मौसम चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी आज 29 मई 2026 की सुबह से लेकर कल 30 मई 2026 की सुबह तक के लिए पूरी तरह मान्य है। मौसम विभाग ने शासन, प्रशासन और आम जनता को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
जारी की गई मुख्य चेतावनियाँ और प्रभावित जिलों की सूची नीचे दी गई है
मुख्य मौसम चेतावनियाँ तेज आँधी और तूफान:गति: 80 से 90 किमी/घंटा, जो बढ़कर 100 किमी/घंटा तक जा सकती है।प्रभावित क्षेत्र: बाँदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ और आसपास के जिले ओलावृष्टि राज्य के कई हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है, विशेषकर बाँदा, वाराणसी, गोंडा, श्रावस्ती, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में।मेघगर्जन और वज्रपात:प्रदेश के लगभग सभी जिलों जैसे- गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या आदि) में बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी है।भारी वर्षा:सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026













