महराजगंज में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा ऑटो, बाल-बाल बचे ऑटो सवार 

श्यामदेउरवा (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटा, दो घायल; एक की हालत गंभीर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमौली स्थित इमिलिया भट्ठा के पास गुरुवार दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3:25 बजे ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दुर्घटना में राजेश निवासी परसा बुजुर्ग, थाना श्यामदेउरवा तथा ताजा देवी निवासी बरगदवा बाजार, थाना बरगदवा घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया। वहां राजेश का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि ताजा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.