सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के न्यायालय के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। न्यायालय से निकल रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के न्यायालय गेट के सामने इनामुल्लाह और उसके एक साथी अलाउद्दीन जमानत कराकर बाहर निकल रहे थे। जैसे ही बाइक से वह थोड़ा सा आगे बढ़े की अचानक वहां से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही तत्काल उनकी मौत हो गई। ट्रक ने रौंदते सीने और सर पर चढ़कर निकल गया!
बताते चलें कि न्यायालय में अलाउद्दीन का कोई मामला था,जिसे वह जमानत कराकर घर के लिए निकल रहे थे, तभी अचानक गेट के बाहर आए और बाइक पर बैठकर आगे बढ़ें कि पीछे से गिरे और ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक इनामुल्लाह, ग्राम मधुबनी, मोहाना थाना के निवासी थे, जिनकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
Voice Of News 24











