निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद निचलौल की दो बेटियों ने दीक्षांत समारोह-2026 की श्रेष्ठता सूची में दृश्य कला और भूगोल संकाय में टॉप कर रचा इतिहास, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल स्थित राजेन्द्र यादव प्रसाद तारा चन्द पीजी कॉलेज निचलौल ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के दीक्षांत समारोह-2026 की अंतिम श्रेष्ठता सूची में अपने-अपने विषयों में स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
कॉलेज की छात्रा कु. विश्नावती विश्वकर्मा पुत्री कृष्णनाथ विश्वकर्मा ने एम.ए. दृश्य कला में 2200 में से 1778 अंक प्राप्त कर दृश्य कला संकाय में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं कु. श्वेता वर्मा पुत्री मुन्नीलाल वर्मा ने एम.ए. भूगोल में 2300 में से 1733 अंक हासिल कर भूगोल संकाय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
दोनों छात्राओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और छात्राओं के परिजनों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता और छात्राओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। RPTC परिवार ने भी दोनों बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अभिनंदन किया है।
इस उपलब्धि के बाद निचलौल और आसपास के क्षेत्र में जश्न का माहौल है। लोगों का कहना है कि बेटियों ने पूरे इलाके का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।












