परतावल में पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

परतावल (महराजगंज)

महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र में पुरैना मार्ग पर चौपरिया गल्ला दुकान के पास हुआ हादसा, पुलिस ने यातायात कराया बहाल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना परतावल–पुरैना मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौपरिया स्थित गल्ला दुकान के सामने शाम करीब 6 बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र निवासी पिपरा खादर, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.