फरेंदा में चला प्रशासन का बुलडोजर: नायब तहसीलदार सुधांशु कन्नौजिया के नेतृत्व में नवीन परती की जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

फरेंदा (महराजगंज)

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत चौतरवा में 0.0060 हेक्टेयर सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, नायब तहसीलदार बोले- दोबारा कब्जा किया तो होगी FIR, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ फरेंदा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार सुधांशु कन्नौजिया के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को ग्राम चौतरवा में नवीन परती की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

मामला ग्राम चौतरवा के गाटा संख्या 485, रकबा 0.0060 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि का है। शिकायत के बाद जांच में अवैध कब्जा सही पाया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम, लेखपाल और फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची।

टीम की मौजूदगी में जेसीबी से करीब 1 घंटे तक कार्रवाई चली। अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाई गई बाउंड्री, झोपड़ी और अन्य निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को पूरी तरह खाली करा लिया गया।

इस संबंध में नायब तहसीलदार सुधांशु कन्नौजिया ने कहा, _”सरकारी भूमि पर किसी भी सूरत में अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौतरवा की जमीन को मुक्त करा दिया गया है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलते रहेंगे। अगर दोबारा कब्जा करने की कोशिश हुई तो सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज की जाएगी।”_

ग्रामीणों ने की सराहना

सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि अब इस जमीन पर पंचायत भवन या कोई सामुदायिक कार्य हो सकता है। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार और पुलिस टीम की कार्रवाई की खुलकर सराहना की।

प्रशासन ने साफ किया है कि जिले भर में सरकारी भूमि चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। फरेंदा तहसील की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.