डुमरियागंज में बाढ़ से निपटने की तैयारी, प्रशासन ने कराई मॉक ड्रिल  

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में SDM विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में आपदा मित्रों को दिया गया CPR और लाइफ जैकेट का प्रशिक्षण, बाढ़ से बचाव के लिए दिया गया महत्वपूर्ण सुझाव। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं पशुपालन विभाग के समन्वय में डुमरियागंज तहसील के मंगल भवन पर राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा मित्रों,आपदा सखियों के द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ से पूर्व माॅक एक्सरसाइज की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में SDM विवेकानंद मिश्र डुमरियागंज,तहसीलदार रवि कुमार यादव द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ के दौरान उबला हुआ क्लोरीन युक्त पानी का उपयोग करें, विषैला जीव जैसे सांप बिच्छू आने से सतर्क रहें, सांप काटने पर पीड़ित व्यक्ति को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं, बाढ़ के बाद बाढ़ प्रभावित घरों और क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें, संक्रामक बीमारी से बचाव मरे हुए पशुओं एवं मलबे को एकत्र कर जमीन के नीचे दबाये। मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें और पानी की गहराई पता न होने पर उसे पार करने की कोशिश ना करें। क्षमता से अधिक लोगों को नाव में ना बैठने दें तथा बाढ़ में क्षतिग्रस्त घरों एवं संरचना में प्रवेश न करें।

फार्मासिस्ट अवधेश कुमार द्वारा विक्टिम को सीपीआर देने के तरीके पर विस्तृत जानकारी दी गई।

आपदा मित्र सुनील कुमार द्वारा बाढ़ के दौरान लाइफ जैकेट के द्वारा बाढ़ से बचने के तरीके पर जानकारी दी गई। मेडिकल स्टाफ में डॉक्टर सफीक अहमद, दिलीप कुमार, गीता चौधरी,अनामिका, आनंद मिश्रा, शिव कुमार दुबे और रमाकांत समेत आदि लोग उपस्थित रहें। आपदा मित्रों में सुनील कुमार, उपलक्ष्य अनुराग,सरिता, रीता, चंदन पांडे, विनीता, सुषमा, अनूपा देवी, अंशु, पूनम, शांति, सुमन, रीना, प्रिया, अंजू, शोभा पांडे, पूनम गुप्ता, सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.