देवबंद: लालवाला में जातीय संघर्ष की बड़ी साजिश नाकाम; पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, हिस्ट्रीशीटर शेरा समेत दो गिरफ्तार

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालवाला में वर्षों पुराने जमीन विवाद को सुनियोजित तरीके से जातीय हिंसा में बदलने की एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालवाला में वर्षों पुराने जमीन विवाद को सुनियोजित तरीके से जातीय हिंसा में बदलने की एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनन्दन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

15 साल पुराने विवाद को बनाया हथियार

पुलिस जांच में सामने आया कि गांव में आबादी की एक कीमती जमीन को लेकर रविंद्र राणा और नरेश पक्ष के बीच करीब 15 साल से विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ता रविंद्र राणा ने यह जमीन राज सिंह से खरीदी थी। जमीन की कीमतें बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने इस पर कब्जा करने के लिए इसे जातीय रंग देने की साजिश रची।

अफवाहों और प्रतीकों का सहारा लेकर भड़काई आग

एसएसपी अभिनन्दन के अनुसार, साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया तनाव पैदा करने के लिए पहले गांव में संत रविदास और डॉ. भीमराव आंबेडकर का संयुक्त बोर्ड लगवाया गया। 5 मई को लाउडस्पीकर के जरिए भीड़ जुटाने की कोशिश की गई और यह अफवाह फैलाई गई कि विवादित जमीन जोती जा रही है।

मूर्ति स्थापना की अफवाह 8 मई को दोबारा अफवाह फैलाई गई कि विवादित जमीन पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की जा रही है, जिसके बाद भारी भीड़ ने रविंद्र के घर पहुँचकर हंगामा किया।

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

घटना 9 मई को और उग्र हो गई जब करीब 40 से 50 महिला-पुरुष ट्रैक्टरों, लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और धारदार हथियारों से लैस होकर रविंद्र के घर पहुँच गए। उपद्रवियों ने न केवल घर पर हमला किया, बल्कि मौके पर पहुँची पुलिस टीम पर पथराव कर उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

हिस्ट्रीशीटर शेरा गिरफ्तार, दबिश जारी

पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता और हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ शेरा और अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने चेतावनी दी है कि जिले की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ एनएसए जैसी कठोरतम कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.