सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में छात्र संसद का शपथ ग्रहण, वंशिका बनीं प्रधानमंत्री

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पुराने होली मेला रोड स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पुराने होली मेला रोड स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। विद्यालय में गठित छात्र संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। छात्राओं ने सर्वसम्मति से वंशिका राघव को विद्यालय का प्रधानमंत्री चुना।

दीप प्रज्वलन से समारोह का आगाज

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट अर्चित अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला और प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
मुख्य अतिथि ने निर्वाचित छात्राओं को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए जिम्मेदारियां सौंपी। छात्र संसद का स्वरूप इस प्रकार रहा:

प्रधानमंत्री: वंशिका राघव

उप-प्रधानमंत्री: कनिका पंडित

सेनापति: नेहा सोलंकी

उपसेनापति: भूमिका सिंह

सांसद स्पीकर: पायल सिंह

राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी

संबोधित करते हुए अर्चित अग्रवाल ने कहा कि छात्र संसद राष्ट्र निर्माण की प्रथम सीढ़ी है, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव जागृत करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विद्यालय के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने का आह्वान किया। प्रबंधक नितिन गर्ग ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी आगंतुकों के लिए शीतल पेय की विशेष व्यवस्था कराई।

उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संयोजन शशिवाला और पंकज जोशी ने किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य के.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित छात्र संसद को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.