बुलंदशहर: साइबर अपराधी गिरफ्तार, गुलावठी पुलिस ने कब्जे से बरामद किए 4 मोबाइल फोन

बुलंदशहर  

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलावठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलावठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर अपराधों में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्रतिबिम्ब पोर्टल से खुला राज

MHA गृह मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्रदर्शित संदिग्ध मोबाइल और IMEI नंबरों की जांच के दौरान पुलिस साइबर अपराधी तक पहुँची। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त वसीम पुत्र मुमत्याज (निवासी ग्राम भमरा) को धर दबोचा।

बरामदगी और कार्यवाही

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से साइबर ठगी की घटनाओं में प्रयुक्त होने वाले 04 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गुलावठी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के साइबर जालसाजों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.