बलिया: एबीवीपी की बैठक में भविष्य की रणनीति तैयार, नई कार्यकारिणी गठन पर चर्चा

बलिया

बलिया जनपद के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP बलिया विभाग कार्यालय पर नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP बलिया विभाग कार्यालय पर नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री रंजीत जी उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्र निर्माण और छात्र हितों को लेकर भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी का होगा गठन

बैठक का मुख्य एजेंडा सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की रूपरेखा तैयार करना था। संगठन मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद उन सभी युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है, जो समाज हित और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं। आगामी कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

छात्र समस्याओं के समाधान का संकल्प

बैठक में मौजूद छात्रों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में परिषद से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही, आगामी दिनों में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के सार्थक निराकरण के लिए संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर नगर मंत्री अंकित ठाकुर और मीडिया व्यवस्था प्रमुख हिमांशु मिश्र सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की नींव है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा